• Home  
  • UP PCS Transfer: प्रदेश में 6 PCS अधिकारियों के तबादले
- उत्तरप्रदेश

UP PCS Transfer: प्रदेश में 6 PCS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात 6 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे अहम जिलों में बदलाव किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार, राकेश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं […]

UP IPS Transfer: बदायूं SSP बृजेश सिंह हटे, 7 IPS का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार देर रात 6 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे अहम जिलों में बदलाव किया गया है।

तबादला आदेश के अनुसार, राकेश कुमार को नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से हटाकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), हमीरपुर नियुक्त किया गया है। वहीं, अनूप कुमार मिश्रा को विशेष कार्य अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर, मथुरा बनाया गया है।

इसी क्रम में राजेश कुमार को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतीक्षारत अधिकारियों में शामिल महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक, कानपुर नगर, जबकि रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), गोंडा के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा अजय कुमार को एसडीएम, कानपुर विकास प्राधिकरण से स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद बनाया गया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.