• Home  
  • Lucknow: फेयरवेल से लौटते 12वीं छात्र की सड़क हादसे में मौत
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow: फेयरवेल से लौटते 12वीं छात्र की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया। यह हादसा पीजीआई थाना क्षेत्र के किसान पथ पर उस समय हुआ, जब छात्र स्कूल की फेयरवेल पार्टी से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज स्थित एक […]

लखनऊ सड़क हादसा: कार की टक्कर से युवक की मौत

लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया। यह हादसा पीजीआई थाना क्षेत्र के किसान पथ पर उस समय हुआ, जब छात्र स्कूल की फेयरवेल पार्टी से घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाला 18 वर्षीय छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से वापस आ रहा था। बाबूखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम वाहन से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी कोमा में है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तीसरे छात्र को मामूली चोटें आई हैं।

मृत छात्र बाबूखेड़ा यादव गांव का रहने वाला था और फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

पीजीआई थाने के इंस्पेक्टर के मुताबिक, हादसे के समय डीसीएम चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर स्टेपनी बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.