Breaking News

रेप और ब्लैकमेल: आरोपी ने 10 साल तक युवती को बनाया शिकार

रेप और ब्लैकमेल: आरोपी ने 10 साल तक युवती को बनाया शिकार

लखनऊ में महिला अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। मड़ियांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने पूर्व परिचित पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दो लाख रुपये की उगाही करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2015 में आरोपी का उनके घर आना-जाना था, जिससे जान-पहचान बढ़ी। इसी दौरान एक दिन वह किताब दिलाने के बहाने युवती को डालीगंज ले गया, जहां उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया गया। होश में आने पर विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी दी, जिससे पीड़िता डर गई और चुप रही।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी सालों तक ब्लैकमेल करता रहा और कॉलेज के बाहर से जबरन होटल व अन्य जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब 2023 से 2025 के बीच उसकी शादी तय हुई, तो आरोपी ने हर बार अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजकर चार बार रिश्ते तुड़वा दिए। इस दौरान आरोपी ने तेजाब से जलाने की धमकी भी दी।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि एक बार पिता की दवा देने जाते समय उसे रास्ते में रोककर मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उस समय समझौता कराया गया, लेकिन बाद में फिर से शादी तुड़वाने की कोशिश की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

अन्य खबर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template