• Home  
  • UP News: मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP News: मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की

राजधानी Lucknow समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर Mayawati ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बहुजन आंदोलन के संस्थापक Kanshi Ram को भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर दोहराई। सोमवार को जारी अपने बयान […]

UP Politics: मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं– दलित विरोधी सोच से बनी BSP

राजधानी Lucknow समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर Mayawati ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बहुजन आंदोलन के संस्थापक Kanshi Ram को भारत रत्न देने की मांग एक बार फिर दोहराई।

सोमवार को जारी अपने बयान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री और सर्वोच्च वीरता पुरस्कार पाने वाले लोगों व उनके परिवारों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज के गरीबों, शोषितों, पीड़ितों और उपेक्षित वर्गों को आत्मसम्मान और स्वाभिमान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है, इसलिए सरकार को बिना देरी किए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करना चाहिए।

 संविधान और लोकतंत्र पर दिया जोर

मायावती ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान पर गर्व करने का दिन है, लेकिन इसका वास्तविक महत्व तभी होगा जब सरकारें बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों से आगे बढ़कर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जब तक आम जनता के जीवन में ठोस और बहुप्रतीक्षित सुधार नहीं होंगे, तब तक संविधान की भावना पूरी तरह साकार नहीं हो पाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.