• Home  
  • ध्वजारोहण के बाद CM योगी बोले—जनता ही संविधान की संरक्षक
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर

ध्वजारोहण के बाद CM योगी बोले—जनता ही संविधान की संरक्षक

Lucknow में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक ही संविधान का असली संरक्षक है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संस्था, […]

CM Yogi Order: UP कर्मचारियों का वेतन होली से पहले

Lucknow में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद एक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक ही संविधान का असली संरक्षक है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संस्था, मंत्रालय और विभाग को जनता के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संविधान की भावना को आत्मसात करने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, तब तक संविधान का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता।

लखनऊ में गणतंत्र दिवस का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन

राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और ऐतिहासिक समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह की खास बात यह है कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत पहली बार देश के 9 राज्यों की सांस्कृतिक विविधता एक मंच पर देखने को मिलेगी।

असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए 200 से अधिक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। इसके साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों के छात्र-छात्राएं और विश्वविद्यालयों के NCC कैडेट्स भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।


झांकियों में दिखेगा विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की झांकियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा। झांकियों में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की थीम को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ झांकी प्रस्तुत करने वाले विभागों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सशस्त्र बलों और एनसीसी कैडेट्स की भव्य परेड

समारोह में सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, यूपी पुलिस और NCC कैडेट्स की परेड आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा स्काउट्स एंड गाइड्स, होम गार्ड, पीआरडी, वन विभाग, सीआरपीएफ और एटीएस की टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी।परेड का मुख्य आकर्षण थंडरबोल्ट दल का मोटरसाइकिल प्रदर्शन होगा, जो अनुशासन और साहस का अद्भुत उदाहरण पेश करेगा। परेड का मार्ग रविन्द्रालय से शुरू होकर विधानसभा मार्ग होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक तय किया गया है।

पद्म पुरस्कारों से यूपी की हस्तियां होंगी सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित पद्म पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कला, विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा, खेल, कृषि और पुरातत्व जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री से नवाजा जाएगा, जिससे प्रदेश का मान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

संविधान और विकसित भारत पर CM योगी का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, राजेंद्र प्रसाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संविधान एक पवित्र दस्तावेज है, जो स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से बना है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.