• Home  
  • Republic Day 2026: लखनऊ परेड में दिखा बदलता यूपी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Republic Day 2026: लखनऊ परेड में दिखा बदलता यूपी

Republic Day 2026: लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, झांकियों में दिखा विकसित यूपी राजधानी Lucknow में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग और भव्य कार्यक्रमों के बीच पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में Anandi Ben Patel ने तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। […]

Republic Day parade with colorful decorations.

Republic Day 2026: लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, झांकियों में दिखा विकसित यूपी

राजधानी Lucknow में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग और भव्य कार्यक्रमों के बीच पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में Anandi Ben Patel ने तिरंगा फहराया और इसके बाद परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। राज्यपाल ने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर Yogi Adityanath, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

 विकसित भारत और आत्मनिर्भर यूपी की झलक

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान नए भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित भव्य झांकियां निकाली गईं। खासतौर पर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कृषि क्षेत्र की झांकी कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें किसानों की बदलती तस्वीर और आधुनिक खेती को दर्शाया गया। वहीं सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती झांकी ने दर्शकों में देशप्रेम और गर्व की भावना भर दी।

 तीनों सेनाओं को समर्पित झांकी

लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज द्वारा थल सेना, वायु सेना और जल सेना पर केंद्रित भव्य झांकी निकाली गई, जिसने भारतीय सेनाओं की ताकत, अनुशासन और समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.