• Home  
  • Republic Day Traffic: हजरतगंज में 22–26 जनवरी डायवर्जन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Republic Day Traffic: हजरतगंज में 22–26 जनवरी डायवर्जन

लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। 22 जनवरी (पहला रिहर्सल), 24 जनवरी (फुल ड्रेस रिहर्सल) और 26 जनवरी (मुख्य परेड) के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और रूट बंद रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 26 जनवरी तक […]

Republic Day Traffic: हजरतगंज में 22–26 जनवरी डायवर्जन

लखनऊ में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल दी गई है। 22 जनवरी (पहला रिहर्सल), 24 जनवरी (फुल ड्रेस रिहर्सल) और 26 जनवरी (मुख्य परेड) के दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन और रूट बंद रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 26 जनवरी तक निर्धारित डायवर्जन प्लान के अनुसार ही आवागमन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Republic Day Parade Route Lucknow

गणतंत्र दिवस परेड का रूट इस प्रकार रहेगा:

  • रविन्द्रालय–बाल संग्रहालय (चारबाग) से शुरुआत

  • केकेसी तिराहा → राणा प्रताप चौराहा → हुसैनगंज

  • बापू भवन चौराहा → विधान सभा के सामने से

  • हजरतगंज अटल चौक → अल्का तिराहा → मेफेयर → बाल्मीकि तिराहा

  • केडी सिंह बाबू स्टेडियम गेट नंबर-02 पर समापन

परेड के बाद बच्चे गेट नंबर-05 से बाहर निकलकर बसों में बैठेंगे।

आर्मी टैंक और झांकियों का रूट

परेड का शेष हिस्सा (आर्मी टैंक व झांकियां): केडी सिंह स्टेडियम → मोतीमहल तिराहा → चिरैयाझील → सहारागंज → सिकंदरबाग → सप्रू मार्ग → हजरतगंज → डीएसओ → लालबत्ती

 इस पूरे रूट पर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

25 जनवरी से विधानसभा मार्ग रहेगा बंद

  • 25 जनवरी दोपहर 2 बजे से

  • हजरतगंज चौराहा से रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा तक

  • यह प्रतिबंध 26 जनवरी को परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा

  • इस दौरान बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे

चारबाग क्षेत्र रहेगा पूरी तरह सील

  • 22, 24 और 26 जनवरी

  • सुबह 8 बजे से

  • चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बाल विद्या मंदिर स्कूल के आसपास का इलाका पूरी तरह सील

हजरतगंज और डीएसओ क्षेत्र में सख्त प्रतिबंध

  • हजरतगंज चौराहा → मेफेयर तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित

  • डीएसओ चौराहा → सिसेंडी तिराहा सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बंद

  • केवल कार पास वाले वाहनों को विधानसभा और सचिवालय क्षेत्र में प्रवेश मिलेगा

बस रूट डायवर्जन

चारबाग, कैसरबाग, गोमतीनगर और महानगर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसों को:

  • हजरतगंज और केडी सिंह स्टेडियम जाने की अनुमति नहीं होगी

  • बसों को आलमबाग, कैंट, लालबत्ती, बंदरियाबाग और गांधी सेतु के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.