• Home  
  • Lucknow News: MBA छात्र ने सल्फास खाया, नहीं बची जान
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: MBA छात्र ने सल्फास खाया, नहीं बची जान

Lucknow News: चिनहट में MBA छात्र ने सल्फास खाकर जान दी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार रात एक MBA छात्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दोस्तों के साथ मटियारी स्थित विधायक कोठी के पास किराए के कमरे में रहता था। हालत बिगड़ने पर दोस्तों ने उसे तुरंत […]

लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिला शव

Lucknow News: चिनहट में MBA छात्र ने सल्फास खाकर जान दी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार रात एक MBA छात्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दोस्तों के साथ मटियारी स्थित विधायक कोठी के पास किराए के कमरे में रहता था। हालत बिगड़ने पर दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों को बुलाकर मांगी मदद

दोस्तों के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे छात्र ने अचानक तेज आवाज लगाकर मदद मांगी। कमरे में पहुंचने पर उसने बताया कि उसने सल्फास खा लिया है और तुरंत अस्पताल ले चलने को कहा। इसके बाद ओला टैक्सी से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक इलाज चला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी से कर रहा था MBA

मृतक 25 वर्षीय छात्र रामस्वरूप यूनिवर्सिटी से MBA (लास्ट ईयर) की पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले का निवासी था और पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ में रह रहा था।

4 फरवरी को होनी थी जॉइनिंग

दोस्तों ने बताया कि छात्र का कैंपस प्लेसमेंट हो चुका था और 4 फरवरी को उसकी जॉइनिंग होनी थी। हाल के दिनों में वह मानसिक तनाव में रहता था और डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रहा था।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.