• Home  
  • A R Rahman Controversy:बच्चों की चुप्पी टूटी, बेटियों का साथ
- मनोरंजन

A R Rahman Controversy:बच्चों की चुप्पी टूटी, बेटियों का साथ

A R Rahman Controversy: बयान पर मचे विवाद में बेटियों ने तोड़ी चुप्पी, खतीजा और रहीमा ने दिया खुला समर्थन हाल ही में मशहूर म्यूजिक कंपोजर A. R. Rahman के फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। रहमान ने एक इंटरव्यू में फिल्म छावा को “बांटने […]

AR Rahman daughters statement controversy

A R Rahman Controversy: बयान पर मचे विवाद में बेटियों ने तोड़ी चुप्पी, खतीजा और रहीमा ने दिया खुला समर्थन

हाल ही में मशहूर म्यूजिक कंपोजर A. R. Rahman के फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। रहमान ने एक इंटरव्यू में फिल्म छावा को “बांटने वाली” बताया था और साथ ही यह भी कहा था कि बॉलीवुड में सांप्रदायिकता का असर बढ़ रहा है। इन बयानों के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

इसी विवाद के बीच अब एआर रहमान की बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने पिता के समर्थन में कदम बढ़ाया है।

‘असहमत हो सकते हैं, अपमान नहीं’ — कैलाश मेनन का पोस्ट

मलयालम म्यूजिक कंपोजर कैलाश मेनन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर लोगों से अपील की कि वे एआर रहमान से असहमत हो सकते हैं, लेकिन उनका अपमान न करें। उन्होंने एक कमेंट का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें रहमान को “तमिलनाडु और भारत के लिए शर्म की बात” कहा गया था।

कैलाश मेनन ने लिखा,

“असहमत हों, लेकिन अपमान न करें। एआर रहमान ने सिर्फ यह बताया कि उन्हें कैसा महसूस हुआ। यह उनका अधिकार है। आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने अनुभव व्यक्त करने की स्वतंत्रता से वंचित नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा कि जो कुछ हो रहा है, वह आलोचना नहीं बल्कि गाली-गलौज और चरित्र हनन की श्रेणी में आता है। कैलाश के मुताबिक, एक विश्व स्तर पर सम्मानित कलाकार को ‘शर्म की बात’ कहना आलोचना नहीं, बल्कि नफरत भरा भाषण है।

बेटियों ने जताया समर्थन

कैलाश मेनन के इस पोस्ट को एआर रहमान की बेटी खतीजा ने ताली, आग, दिल और सपोर्ट वाले इमोजी के साथ कमेंट कर समर्थन दिया। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी री-शेयर किया। खतीजा ने एक अलग नोट में लिखा कि वे उन दोस्तों के लिए आभारी हैं जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के उनका हालचाल पूछा।

रहमान की दूसरी बेटी रहीमा ने भी कैलाश मेनन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर अपने पिता के प्रति समर्थन जताया। हालांकि, रहमान के बेटे अमीन ने अभी तक इस विवाद पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.