• Home  
  • लखनऊ में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का सिर मिला
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का सिर मिला

Lucknow के राजाजीपुरम सी-ब्लॉक स्थित शीतला देवी वार्ड में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष पड़े मिले।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और भारी भीड़ जुट गई। गुजरात दौरे पर हैं पार्षद अनूप […]

लखनऊ में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का सिर मिला

Lucknow के राजाजीपुरम सी-ब्लॉक स्थित शीतला देवी वार्ड में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का कटा हुआ सिर और अन्य अवशेष पड़े मिले।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और भारी भीड़ जुट गई।

गुजरात दौरे पर हैं पार्षद अनूप कमल सक्सेना

भाजपा पार्षद अनूप कमल सक्सेना इस समय लखनऊ मेयर और नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल के साथ गुजरात दौरे पर हैं।उन्होंने फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी कड़ी निंदा की और इसे सोची-समझी साजिश करार दिया।

सुबह घर से बाहर निकली पत्नी, देखकर घबरा गईं

शनिवार सुबह पार्षद की पत्नी जब घर से बाहर निकलीं तो उन्होंने फुटपाथ पर गोवंश का सिर और उसके साथ पसलियां व पूरी रीढ़ की हड्डी पड़ी देखी।यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत घर लौटकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पार्षद को फोन कर पूरी घटना बताई गई।

इलाके में लगी भीड़, तरह-तरह की चर्चाएं

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

  • कुछ लोगों ने इसे पार्षद को फंसाने की साजिश बताया

  • वहीं कुछ का कहना था कि कुत्ते अवशेष घसीटकर ले आए होंगे

हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच में जुटी है।

पुलिस, फॉरेंसिक टीम और नगर निगम मौके पर

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

  • अवशेषों को हटवाया गया

  • आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

  • यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना किसने और कब अंजाम दी

पार्षद की ओर से लिखित शिकायत भी पुलिस को दी गई है।

पार्षद बोले– समाज में तनाव फैलाने की कोशिश

अनूप कमल सक्सेना ने कहा, “यह घटना समाज में तनाव फैलाने वाली है। यह किसी की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। मैंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।”

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.