• Home  
  • Lucknow Weather Today: 10 दिन बाद धूप, कोहरा नहीं
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather Today: 10 दिन बाद धूप, कोहरा नहीं

Lucknow Weather Today: 10 दिन बाद धूप से राहत, कोहरा खत्म; AQI रेड जोन में कई इलाके Lucknow में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। करीब 10 दिन बाद पहली बार सुबह ही सूरज निकला और शहर में तेज धूप खिली, जिससे ठंड और कोहरे से राहत महसूस की गई। लखनऊ का आज […]

Lucknow Weather Today: यलो अलर्ट, ठंड से राहत

Lucknow Weather Today: 10 दिन बाद धूप से राहत, कोहरा खत्म; AQI रेड जोन में कई इलाके

Lucknow में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। करीब 10 दिन बाद पहली बार सुबह ही सूरज निकला और शहर में तेज धूप खिली, जिससे ठंड और कोहरे से राहत महसूस की गई।

लखनऊ का आज का तापमान मौसम विभाग के अनुसार आज (10 जनवरी)

  • अधिकतम तापमान: 21°C

  • न्यूनतम तापमान: 9°C

वहीं शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 18°C रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम दर्ज किया गया था।

Lucknow AQI Today: लालबाग और तालकटोरा रेड जोन में

हवा की गुणवत्ता अब भी चिंता का विषय बनी हुई है।

  • लालबाग: AQI 324 (रेड जोन)

  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र: AQI 318 (रेड जोन)

खराब एयर क्वालिटी के कारण लोगों को आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

अन्य इलाकों का AQI स्तर:

  • केंद्रीय विद्यालय अलीगंज: 188

  • गोमतीनगर: 152 (मॉडरेट)

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 84

  • कुकरैल: 81

शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 191 दर्ज किया गया।

धूप से चिड़ियाघर के जानवरों को राहत

10 दिन बाद धूप निकलने से लखनऊ चिड़ियाघर में जानवरों को भी राहत मिली।भालू अपने बाड़े में धूप सेंकते नजर आए, जबकि मौसम साफ होने के बाद बाघ की चहलकदमी भी बढ़ गई है।

11 जनवरी के बाद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी।

  • 11 जनवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी

  • दिन और रात दोनों के तापमान में इजाफा

  • ठंड से क्रमिक राहत के संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई थी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.