• Home  
  • लखनऊ के KGMU में अपर्णा समर्थकों का हंगामा, VC चैंबर
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ के KGMU में अपर्णा समर्थकों का हंगामा, VC चैंबर

लखनऊ में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब अर्पणा यादव अचानक KGMU पहुंच गईं। मौके पर पहुंचने पर VC डॉ. सोनिया नित्यानंद का चैंबर बंद मिला, जिससे नाराज होकर उनके साथ आए समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। VC चैंबर नहीं खुला, गेट पीटकर जताया विरोध बताया जा रहा है कि काफी देर तक […]

लखनऊ के KGMU में अपर्णा समर्थकों का हंगामा, VC चैंबर

लखनऊ में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब अर्पणा यादव अचानक KGMU पहुंच गईं। मौके पर पहुंचने पर VC डॉ. सोनिया नित्यानंद का चैंबर बंद मिला, जिससे नाराज होकर उनके साथ आए समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

VC चैंबर नहीं खुला, गेट पीटकर जताया विरोध

बताया जा रहा है कि काफी देर तक VC चैंबर नहीं खुलने पर अपर्णा यादव के समर्थक और कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने VC चैंबर का गेट पीटना शुरू कर दिया और परिसर में जोरदार नारेबाजी की।

जयश्रीराम के नारे, विरोध में नारेबाजी

हंगामे के दौरान समर्थकों ने जयश्रीराम के नारे लगाए और एक डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद समर्थकों ने जबरन गेट खुलवाया और VC चैंबर के अंदर प्रवेश कर गए।

लव जिहाद प्रकरण से जुड़ी है प्रेसवार्ता

जानकारी के मुताबिक, KGMU में चल रहे कथित लव जिहाद प्रकरण को लेकर अपर्णा यादव प्रेसवार्ता करने पहुंची थीं। पहले यह प्रेसवार्ता महिला आयोग कार्यालय में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में स्थान बदलकर KGMU किया गया।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.