Bollywood News: तारा सुतारिया–वीर पहाड़िया का ब्रेकअप?Bollywood News: तारा सुतारिया–वीर पहाड़िया का ब्रेकअप?

Tara Sutaria–Veer Pahariya Breakup: AP Dhillon कॉन्सर्ट के बाद बढ़ीं दूरियां?

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप हो गया है, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं।

कुछ समय पहले किया था रिश्ता ऑफिशियल

तारा सुतारिया ने कुछ समय पहले ही वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कंफर्म किया था। इसके बाद दोनों को कई इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में एक साथ देखा गया। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

AP Dhillon कॉन्सर्ट बना चर्चा की वजह

हाल ही में AP Dhillon के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में तारा और सिंगर के बीच नजदीकी पल देखे जाने का दावा किया गया, जिसके बाद कंट्रोवर्सी शुरू हो गई।कहा जा रहा है कि इसी घटना के बाद वीर पहाड़िया नाराज हुए थे। हालांकि, उस समय तारा और वीर दोनों ने इन वायरल वीडियोज को गलत तरीके से एडिट किया गया कंटेंट बताया था और इसे नेगेटिव पीआर करार दिया था।

ब्रेकअप की खबरों ने पकड़ा जोर

अब, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के कुछ दिनों बाद तारा और वीर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर ऑफिशियल बयान नहीं दिया है और ब्रेकअप की वजह भी साफ नहीं हो पाई है।

पिछले साल पब्लिक हुआ था रिश्ता

वीर और तारा ने पिछले साल अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक गाने से जुड़ी फोटो तारा ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर वीर पहाड़िया ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया था। तभी से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

फैंस हुए हैरान

ताजा रिपोर्ट्स के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे अफवाह बता रहा है, तो कोई जल्द ही दोनों की तरफ से स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *