• Home  
  • पंजाबी शो से स्टार बना OTT चेहरा, Border 2 में एंट्री
- मनोरंजन

पंजाबी शो से स्टार बना OTT चेहरा, Border 2 में एंट्री

इस गणतंत्र दिवस सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका होने वाला है। सालों के इंतजार के बाद Border 2 रिलीज के लिए तैयार है।एपिक वॉर ड्रामा के इस सीक्वल में Sunny Deol के साथ नई पीढ़ी के कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।फिल्म में Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahan Shetty लीड रोल में हैं।इनके अलावा टीज़र […]

पंजाबी शो से स्टार बना OTT चेहरा, Border 2 में एंट्री

इस गणतंत्र दिवस सिनेमाघरों में एक बड़ा धमाका होने वाला है। सालों के इंतजार के बाद Border 2 रिलीज के लिए तैयार है।एपिक वॉर ड्रामा के इस सीक्वल में Sunny Deol के साथ नई पीढ़ी के कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।फिल्म में Varun Dhawan, Diljit Dosanjh और Ahan Shetty लीड रोल में हैं।इनके अलावा टीज़र और गाने में जिस एक्टर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, वह हैं Paramvir Cheema

Border 2 में सूबेदार निशान सिंह के रोल में परमवीर

Border 2 में परमवीर चीमा सूबेदार निशान सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म मानी जा रही है, जिससे उन्हें देशभर में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

OTT और पंजाबी सिनेमा से मिली पहचान

OTT और पंजाबी सिनेमा के दर्शकों के लिए परमवीर चीमा कोई नया नाम नहीं हैं।वह हाल ही में कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में में भी नजर आ चुके हैं।परमवीर को असली पहचान मिली पंजाबी क्राइम थ्रिलर सीरीज टब्बर से, जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर लखविंदर का किरदार निभाया था।इस रोल ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई।

इसके बाद 2025 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज Black Warrant ने उन्हें ग्लोबल फेम दिलाया। शो में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई।

कैसे मिला Border 2 का रोल?

एक इंटरव्यू में परमवीर ने बताया था कि Border 2 के निर्देशक Anurag Singh ने उनका शो टब्बर देखा था।उन्हें हरियाणा रेजिमेंट के फौजी के रोल के लिए चुना गया।

अपने किरदार को वास्तविक बनाने के लिए परमवीर ने:

  • हरियाणवी लहजे पर खास मेहनत की

  • बॉडी लैंग्वेज और आर्मी ट्रेनिंग पर काम किया

टीवी, मॉडलिंग और संघर्ष की कहानी

परमवीर चीमा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।कॉलेज के दिनों में उन्होंने दिल्ली में मिस्टर इंडिया कॉम्पिटिशन जीता, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक उन्हें काम नहीं मिला।

कोविड के दौरान हालात और मुश्किल हो गए।मुंबई से घर लौटने पर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर उन्होंने एक्टिंग छोड़ने तक का मन बना लिया था।इसी दौरान उनके पिता ने उन्हें हौसला दिया और करियर जारी रखने को कहा।इसके बाद टब्बर का ऑफर मिला और उनकी किस्मत बदल गई।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.