• Home  
  • वृंदावन RSS बैठक: मोहन भागवत मथुरा पहुंचे
- उत्तरप्रदेश

वृंदावन RSS बैठक: मोहन भागवत मथुरा पहुंचे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे। संघ प्रमुख सात दिनों तक वृंदावन में प्रवास करेंगे, जहां संगठन की अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की जा रही है। 7 दिन चलेगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हफ्ते भर चलने […]

वृंदावन RSS बैठक: मोहन भागवत मथुरा पहुंचे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे। संघ प्रमुख सात दिनों तक वृंदावन में प्रवास करेंगे, जहां संगठन की अहम रणनीतिक बैठक आयोजित की जा रही है।

7 दिन चलेगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक

हफ्ते भर चलने वाली इस बैठक के पहले दिन चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के 38 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।इस दौरान RSS के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर के गांवों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी।

RSS शताब्दी वर्ष पर विशेष रणनीति

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इन कार्यक्रमों के माध्यम से संघ का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर मंथन किया जाएगा। RSS शताब्दी वर्ष को लेकर जनसंपर्क, सामाजिक सहभागिता और संगठन विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा।

राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक के दौरान राज्यों से पलायन, सामाजिक सद्भाव, और पड़ोसी देशों में अशांति व हिंसक घटनाओं जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।सूत्रों का कहना है कि इन विषयों पर संघ की भविष्य की दिशा और भूमिका तय की जा सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री और CM भी हो सकते हैं शामिल

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्री मोहन भागवत से मुलाकात और बातचीत के लिए वृंदावन आ सकते हैं। इसे संगठन और सरकार के बीच संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.