• Home  
  • लखनऊ Cold Day: 5.8°C पारा, स्कूलों में छुट्टी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ Cold Day: 5.8°C पारा, स्कूलों में छुट्टी

लखनऊ में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। Cold Day की स्थिति के चलते राजधानी में लोगों की आम दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में […]

लखनऊ Cold Day: 5.8°C पारा, स्कूलों में छुट्टी

लखनऊ में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। Cold Day की स्थिति के चलते राजधानी में लोगों की आम दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखने को मिल रही है और लोग ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी विशाख जी ने लखनऊ में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक सभी स्कूलों में 1 जनवरी तक छुट्टी का आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा। ठंड और शीतलहर की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

लखनऊ मौसम अपडेट: तापमान सामान्य से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।
अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 74 फीसदी दर्ज की गई।

3 दिन तक रहेगा ठंड का असर, कोहरे का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों में 2 दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 1 दिन यलो अलर्ट जारी किया है। रात के समय धुंध छाए रहने से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

लखनऊ AQI अपडेट: अलीगंज और लालबाग में खराब हवा

लखनऊ में सुबह 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 137 (मॉडरेट) दर्ज किया गया।

  • लालबाग: 205

  • अलीगंज: 216 (खराब श्रेणी)

  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र: 176

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 75

  • गोमतीनगर: 83

  • कुकरैल पिकनिक स्पॉट: 66

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.