Breaking News

Lucknow News: PM हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सुरक्षा मॉकड्रिल

Lucknow News: PM हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सुरक्षा मॉकड्रिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर दिल्ली से आई केंद्र सरकार और एसपीजी की टीम ने प्रेरणा स्थल पर हेलीकॉप्टर के जरिए मॉकड्रिल की। इस दौरान हेलीकॉप्टर को ठीक उसी स्थान पर उतारा गया, जहां प्रधानमंत्री का उतरना प्रस्तावित है। टीम ने हेलीपैड की तकनीकी जांच के साथ-साथ आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से परीक्षण किया।

Security Mock Drill in Lucknow: हर मूवमेंट की रिहर्सल

करीब तीन घंटे तक चली मॉकड्रिल में एसपीजी और विशेष सुरक्षा दस्ते ने प्रधानमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान से जुड़े हर मूवमेंट का रिहर्सल किया।जिस मार्ग से प्रधानमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, उस रास्ते की विशेष सुरक्षा जांच की गई।इसके साथ ही म्यूजियम ब्लॉक तक जाने वाले मार्गों को सील कर सुरक्षा मानकों के अनुसार परखा गया।

Drone Ban in Lucknow: इलाके में कड़ी निगरानी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रेरणा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
आयोजन स्थल को मल्टी-लेयर सिक्योरिटी कवर में रखा गया है। डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और खुफिया एजेंसियों ने पूरे परिसर की कई बार तलाशी ली है।पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा कर्मियों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Rashtra Prerna Sthal Inauguration: डेढ़ लाख लोगों की संभावना

गौरतलब है कि 65 एकड़ में बने कमल आकार के राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template