• Home  
  • Lucknow Food Valley: मामूली विवाद में हमला
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Food Valley: मामूली विवाद में हमला

Lucknow Food Valley Assault: गोमतीनगर रिवर फ्रंट में युवक की पिटाई लखनऊ के गोमतीनगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली (चटोरी गली) में एक युवक के साथ दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। […]

Lucknow Food Valley: मामूली विवाद में हमला

Lucknow Food Valley Assault: गोमतीनगर रिवर फ्रंट में युवक की पिटाई

लखनऊ के गोमतीनगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली (चटोरी गली) में एक युवक के साथ दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार रात की है।

मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, समतामूलक चौराहे के पास स्थित रिवर फ्रंट फूड वैली में किसी बात को लेकर युवक और दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। युवक द्वारा विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कई दुकानदार और स्टाफ मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।

CCTV फुटेज में कैद पूरी घटना

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को फूड वैली परिसर में दौड़ाया जा रहा है और कई लोग मिलकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। आसपास काफी लोग मौजूद हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आ रहा। युवक को खुलेआम पीटा जाता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे।

फूड वैली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने गोमतीनगर रिवर फ्रंट फूड वैली की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान को परिवारों और युवाओं के लिए सुरक्षित मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, वहीं इस तरह की मारपीट से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.