• Home  
  • Hijab Controversy: मायावती का नीतीश पर हमला
- उत्तरप्रदेश

Hijab Controversy: मायावती का नीतीश पर हमला

Hijab Controversy: मायावती ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा– पश्चाताप करें मायावती ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब उतरवाए जाने के विवाद को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बसपा प्रमुख ने कहा कि […]

UP Politics: मायावती का कांग्रेस पर हमला, बोलीं– दलित विरोधी सोच से बनी BSP

Hijab Controversy: मायावती ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा– पश्चाताप करें

मायावती ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब उतरवाए जाने के विवाद को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि यह मामला महिला सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से इसे अब तक सुलझा लिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों की बयानबाजी से विवाद और गहराता गया है, ऐसे में नीतीश कुमार को पश्चाताप कर इस प्रकरण को समाप्त करना चाहिए।

बहराइच में कथावाचक को सलामी देने पर भी सवाल

मायावती ने बहराइच में पुलिस परेड के दौरान एक कथावाचक को सलामी दिए जाने के मामले पर भी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पुलिस परेड और सलामी की अपनी परंपरा, अनुशासन और मर्यादा होती है, जिससे किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बसपा प्रमुख ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

शीतकालीन सत्र जनहित से भटका: मायावती

मायावती ने यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को भी जनहित के मुद्दों से भटका हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की खाद समस्या, महंगाई और जनकल्याण से जुड़े सवालों पर जवाबदेह होना चाहिए था।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.