• Home  
  • लखनऊ Cold Wave Alert: पारा 7.5°C गिरा
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ Cold Wave Alert: पारा 7.5°C गिरा

लखनऊ में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार सुबह घने कोहरे के साथ रिमझिम बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 100 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। इस दौरान लखनऊ और आसपास के इलाकों में […]

Lucknow Cold Wave: शीत लहर तेज, 3.4° गिरा तापमान

लखनऊ में शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार सुबह घने कोहरे के साथ रिमझिम बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 100 मीटर रह गई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। इस दौरान लखनऊ और आसपास के इलाकों में अति घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर के और तेज होने की संभावना है।

तापमान में भारी गिरावट, सीवियर कोल्ड डे घोषित

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।
आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे अधिक नीचे चला जाता है, तो सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनती है। लखनऊ में यह स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।

नमी और AQI भी बढ़ा

शहर में अधिकतम आर्द्रता 97% और न्यूनतम 78% दर्ज की गई। वहीं सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 158 रहा, जो वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ाता है।

अगले 2 दिन तक राहत नहीं

मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए घना से बहुत घना कोहरा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और अत्यधिक शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.