• Home  
  • कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 7 फ्लाइट लेट, 1 कैंसिल, 1 डायवर्ट लखनऊ। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से छाए घने कोहरे और खराब मौसम का सीधा असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) के उड़ान संचालन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण टेकऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आईं, […]

कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 7 फ्लाइट लेट, 1 कैंसिल, 1 डायवर्ट

लखनऊ। शहर और आसपास के इलाकों में सुबह से छाए घने कोहरे और खराब मौसम का सीधा असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) के उड़ान संचालन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी के कारण टेकऑफ और लैंडिंग में दिक्कतें आईं, जिससे कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं, एक फ्लाइट रद्द करनी पड़ी और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दृश्यता न्यूनतम मानकों से नीचे चले जाने के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एक फ्लाइट रद्द, एक डायवर्ट

  • एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2499 (दिल्ली–लखनऊ), जो सुबह 07:10 बजे पहुंचने वाली थी, खराब मौसम के चलते रद्द कर दी गई।

  • दम्माम–लखनऊ उड़ान XY 896, जिसका निर्धारित समय सुबह 05:15 बजे था, उसे सुबह 06:00 बजे डायवर्ट करना पड़ा।

ये उड़ानें देरी से संचालित हुईं

  • 6E 5264 (मुंबई): 00:35 → 01:15

  • IX 125 (राजकोट): 08:25 → 11:51 (करीब 3.5 घंटे देरी)

  • IX 1026 (मुंबई): 08:35 → 09:41

  • XY 333 (रियाद): 09:00 → 09:30

  • IX 2807 (भुवनेश्वर): 09:50 → 10:29

  • S5 228 (जमशेदपुर): 10:10 → 10:37

  • IX 2048 (बेंगलुरु): 10:35 → 11:34

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.