• Home  
  • लखनऊ में महिला ड्रग माफिया आरोपी गिरफ्तार; ₹50 हजार इनाम
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में महिला ड्रग माफिया आरोपी गिरफ्तार; ₹50 हजार इनाम

लखनऊ में महिला ड्रग माफिया गिरफ्तार; मणिपुर से आता था क्रूड ड्रग्स, नेपाल तक फैला नेटवर्क उत्तर प्रदेश की STF ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता, जो बहराइच जिले से ₹50,000 की इनामी थी, लंबे समय से फरार चल रही थी और ड्रग नेटवर्क की सरगना […]

लखनऊ में महिला ड्रग माफिया आरोपी गिरफ्तार; ₹50 हजार इनाम

लखनऊ में महिला ड्रग माफिया गिरफ्तार; मणिपुर से आता था क्रूड ड्रग्स, नेपाल तक फैला नेटवर्क

उत्तर प्रदेश की STF ने लखनऊ में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता, जो बहराइच जिले से ₹50,000 की इनामी थी, लंबे समय से फरार चल रही थी और ड्रग नेटवर्क की सरगना बताई जा रही है।

STF टीम ने उसे ठाकुरगंज के फरीदीपुर गांव में दबिश देकर पकड़ा, जहां वह फरार होने की तैयारी में थी। पिछले छह वर्षों से ब्राउन शुगर का नेटवर्क चलाने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बचती आ रही थी।

मणिपुर से मंगवाती थी क्रूड ड्रग्स, स्थानीय स्तर पर होती थी ब्राउन शुगर की तैयारी

जांच में सामने आया कि गिरोह मणिपुर से क्रूड ड्रग्स मंगवाता था, जिसे स्थानीय रूप से प्रोसेस करके ब्राउन शुगर तैयार की जाती थी। इसके बाद नेटवर्क के सदस्य इसे लखनऊ, बहराइच और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।STF ने पहले ही गिरोह के एक सदस्य को 3.440 किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। 17 अक्टूबर 2025 की इस गिरफ्तारी में सामने आए नामों में अभियुक्ता का नाम भी शामिल था, जिसके बाद से STF उसकी गतिविधियों पर नज़र रखे हुई थी।

STF की टेक्निकल और ग्राउंड इनपुट से मिली सफलता

एएसपी के नेतृत्व में STF लगातार मुखबिरों और तकनीकी इनपुट के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी।10 दिसंबर को पुख्ता सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर और महिला पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में महिला ड्रग तस्कर ने खुलासा किया कि उसका नेटवर्क लखनऊ से लेकर नेपाल तक फैला हुआ था और विभिन्न जिलों में सक्रिय सप्लायर इसके संपर्क में थे।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.