• Home  
  • सुपारी किलिंग केस: पत्नी का आशिक मास्टरमाइंड
- उत्तरप्रदेश

सुपारी किलिंग केस: पत्नी का आशिक मास्टरमाइंड

आगरा: सचिन शर्मा पर हमले का खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने ₹10 हजार में दी थी सुपारी—सूजा सिर में फंसा, पर बच गई जान उत्तर प्रदेश के आगरा में 21 नवंबर की रात हुए सचिन शर्मा पर जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बोदला से लौटते समय अबुल उल्लाह फ्लाईओवर पर दो […]

सुपारी किलिंग केस: पत्नी का आशिक निकला मास्टरमाइंड

आगरा: सचिन शर्मा पर हमले का खुलासा, पत्नी के प्रेमी ने ₹10 हजार में दी थी सुपारी—सूजा सिर में फंसा, पर बच गई जान

उत्तर प्रदेश के आगरा में 21 नवंबर की रात हुए सचिन शर्मा पर जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बोदला से लौटते समय अबुल उल्लाह फ्लाईओवर पर दो बाइक सवारों ने सचिन के सिर पर हमला किया। हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे और पीछे बैठे युवक ने सचिन के सिर में बर्फ तोड़ने वाला सूजा घोंप दिया, जो सिर में फंस गया। गंभीर हालत में सचिन बाइक रोककर सड़क पर गिर गया।

घटना देखकर पास से गुजर रहे दुकानदार संतोष गर्ग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंची और घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में सचिन के सिर से सूजा निकाला और उसे पुलिस को सौंप दिया।

पत्नी के प्रेमी ने रची साजिश, ₹10 हजार में दी सुपारी

ACP हरीपर्वत के अनुसार जांच में पता चला कि सचिन की पत्नी के प्रेमी राहुल ने ही उसकी हत्या की सुपारी दी थी। राहुल को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और से भी रिश्ता हो सकता है। इसी जलन में उसने मजदूर जोगेंद्र को ₹10,000 में सुपारी दी और प्लान में अपने भाई करण को भी शामिल कर लिया।

तीनों ने रेकी कर 21 नवंबर की रात हमला किया। योजना थी कि सचिन के सिर में कई वार कर उसकी हत्या कर दी जाए, लेकिन सूजा फंस जाने से वह बच गया।

CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने CCTV फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से राहुल, जोगेंद्र और करण को सुल्तानपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी राहुल नुनिहाई का निवासी है।

राहुल का कबूलनामा: चार साल से चल रहा था अवैध संबंध

पूछताछ में राहुल ने बताया कि सचिन की पत्नी करीब चार साल से उसके यहां काम करती थी, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।2024 में सचिन को शक हुआ और उसने पत्नी की नौकरी छुड़वा दी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद बढ़ा और पत्नी ने राहुल से दूरी बना ली। इसी रंजिश में राहुल ने सचिन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

अन्य खबर पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.