• Home  
  • MP: रेप आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गोली
- उत्तरप्रदेश

MP: रेप आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गोली

MP रायसेन: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से भागने पर पुलिस की गोली मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सलमान का गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को गौहरगंज ले जाया जा रहा […]

MP: रेप आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गोली

MP रायसेन: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, कस्टडी से भागने पर पुलिस की गोली

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सलमान का गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को गौहरगंज ले जाया जा रहा था तभी उसने कस्टडी से भागने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे रोक लिया। घायल आरोपी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

21 नवंबर की घटना: चॉकलेट का बहाना देकर बच्ची को जंगल में ले गया था आरोपी

21 नवंबर को आरोपी सलमान पर आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का कहकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ गंभीर अपराध किया। घटना के बाद वह फरार हो गया। बच्ची को बाद में लोगों ने जंगल में रोती हुई पाया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची का इलाज एम्स भोपाल में चल रहा है और वह अभी ICU में है।घटना के बाद इलाके में धरना-प्रदर्शन चल रहा था और लोग आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

6 दिन बाद गिरफ्तारी: गांधी नगर इलाके से पकड़ा गया था सलमान

घटना के छह दिन बाद पुलिस ने सलमान को भोपाल के गांधीनगर इलाके की एक चाय दुकान से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह जंगलों के रास्ते चलते हुए भोपाल पहुंचा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को तुरंत गौहरगंज पुलिस के हवाले किया गया, जिसके बाद देर रात उसे लेकर टीम रवाना हुई।

किरतनगर के पास एनकाउंटर, FSL ने मौके से सबूत जुटाए

रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुर से करीब 2 किलोमीटर पहले कीरत नगर के पास आरोपी ने दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किए जाने के समय ढलान का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। वहीं उसने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारी। FSL टीम ने मौके से कारतूस के खोखे और अन्य साक्ष्य जब्त किए। क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ पुलिस एडवाइजरी

रायसेन पुलिस ने मामले से जुड़े किसी भी धर्म या समुदाय पर आधारित भड़काऊ सामग्री शेयर करने पर रोक लगाई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया – “कड़ी सजा होनी चाहिए”

घटना पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। उन्होंने अदालत से सख्त दंड देने की मांग की। बच्ची का इलाज जारी, स्वास्थ्य में सुधार लेकिन लंबा समय लग सकता है

बच्ची की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उसकी पूरी रिकवरी में कई महीने लग सकते हैं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए उसे ICU में रखा गया है और आगे की कई चिकित्सीय प्रक्रियाएँ अभी जारी रहेंगी।

अन्य खबर पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.