• Home  
  • Bihar Election Trends: NDA 192 आगे, महागठबंधन 47 पर
- बिहार - राजनीति

Bihar Election Trends: NDA 192 आगे, महागठबंधन 47 पर

Spread the love

Spread the loveबिहार चुनाव के नतीजे अब साफ होने लगे हैं।243 सीटों के रुझानों में NDA बड़ी बढ़त के साथ लगभग क्लीन स्विप करती दिखाई दे रही है।NDA 192 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 47 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। JDU को सबसे बड़ा फायदा, 84 सीटों पर बढ़त — नीतीश सरकार […]

Bihar Election Trends: NDA 192 आगे, महागठबंधन 47 पर
Spread the love

बिहार चुनाव के नतीजे अब साफ होने लगे हैं।243 सीटों के रुझानों में NDA बड़ी बढ़त के साथ लगभग क्लीन स्विप करती दिखाई दे रही है।NDA 192 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 47 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।

JDU को सबसे बड़ा फायदा, 84 सीटों पर बढ़त — नीतीश सरकार की वापसी तय?

पिछले चुनाव में 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीटों के साथ उभरती हुई सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।रुझानों के आधार पर साफ है कि नीतीश कुमार की सरकार की वापसी तय मानी जा रही है।

तेजस्वी राघोपुर से पीछे, तेजप्रताप भी चौथे नंबर पर

बड़े चेहरों की बात करें तो:

  • तेजस्वी यादव — राघोपुर में NDA उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे

  • तेजप्रताप यादव — महुआ से चौथे नंबर पर

  • सम्राट चौधरी — तारापुर से शानदार बढ़त

  • ओसामा शहाबुद्दीन — रघुनाथपुर से फिर आगे

PK की पार्टी ‘जनसुराज’ का खाता नहीं खुला

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अभी तक एक भी सीट पर आगे नहीं है।निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।

67.10% वोटिंग—बिहार में रिकॉर्ड, 2020 से 10% ज्यादा

इस चुनाव में दो फेज़ में 67.10% वोटिंग हुई, जो बिहार विधानसभा चुनाव का नया रिकॉर्ड है।यह वोटिंग प्रतिशत 2020 के मुकाबले करीब 10% अधिक है।

रुझानों में बिहार का राजनीतिक नक्शा

  • NDA पूरे राज्य में मजबूत बढ़त बनाए हुए

  • महागठबंधन सीमित क्षेत्रों में सिमटा

  • JDU ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया

  • BJP भी कई सीटों पर निर्णायक बढ़त में

काउंटिंग सेंटरों से बड़े अपडेट

  • पटना: अनंत सिंह के घर में जश्न शुरू

  • BJP ऑफिस: समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न में

  • CM हाउस (पटना): घोड़े पर पुलिस पेट्रोलिंग

  • मोतिहारी: काउंटिंग सेंटर पर वाटर कैनन तैनात

  • गया: सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.