• Home  
  • Winter Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं 5 हेल्दी लड्डू
- लाइफस्टाइल

Winter Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं 5 हेल्दी लड्डू

Spread the love

Spread the loveWinter Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना, ट्राई करें ये 5 हेल्दी देसी लड्डू सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त पोषण और गर्माहट की जरूरत होती है।ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने से सर्दी-जुकाम, थकान और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।ऐसे में घर पर […]

Winter Laddu Recipe: सर्दियों में बनाएं हेल्दी लड्डू
Spread the love

Winter Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत और स्वाद का खजाना, ट्राई करें ये 5 हेल्दी देसी लड्डू

सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अतिरिक्त पोषण और गर्माहट की जरूरत होती है।ठंड के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने से सर्दी-जुकाम, थकान और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।ऐसे में घर पर बने देसी लड्डू न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं,बल्कि शरीर को एनर्जी, गर्मी और पोषण भी देते हैं।

डॉक्टरों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पारंपरिक तरीके से बनाए गए लड्डूविटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं।ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और ठंड में एक्टिव बनाए रखते हैं।यहाँ जानिए 5 तरह के हेल्दी लड्डू जो सर्दियों में आपकी तबीयत खराब होने से बचा सकते हैं

1. तिल-गुड़ के लड्डू 

सर्दियों का सबसे लोकप्रिय लड्डू — तिल और गुड़ का मेल शरीर को गर्म रखता है और हीमोग्लोबिन व कैल्शियम लेवल बढ़ाता है। यह हड्डियों को मजबूत और ठंड से सुरक्षा प्रदान करता है।

2. गोंद के लड्डू 

गोंद सर्दियों में जोड़ों के दर्द और कमजोरी से राहत देने के लिए जाना जाता है। घी, मेवा और गेहूं के आटे से बने ये लड्डू एनर्जी बूस्टर और स्टैमिना बढ़ाने वाले सुपरफूड हैं।

3. मेथी के लड्डू 

मेथी शरीर को अंदर से गर्म रखती है और ब्लड शुगर नियंत्रित करती है।ये लड्डू खासतौर पर महिलाओं के हॉर्मोनल बैलेंस और जोड़ों के दर्द में बेहद उपयोगी हैं।


4. मूंगफली के लड्डू 

मूंगफली प्रोटीन का शानदार स्रोत है। इसके लड्डू ठंड में इम्यूनिटी और एनर्जी दोनों बढ़ाते हैं।गुड़ के साथ मिलकर ये स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक बन जाते हैं।

 5. सूखे मेवे के लड्डू 

बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और खजूर से बने ये लड्डूविटामिन E, जिंक और आयरन से भरपूर होते हैं।ये शरीर को ताकत देते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखते हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.