• Home  
  • UP Weather Alert: लखनऊ यलो जोन में हवा खराब
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP Weather Alert: लखनऊ यलो जोन में हवा खराब

Lucknow Weather Alert: लखनऊ में बढ़ी गुलाबी ठंड, हवा ‘खराब’ श्रेणी में; नवंबर में तापमान रहेगा सामान्य से अधिक लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है और गुलाबी ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।रात में सर्दी बढ़ गई और तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जबकि दिन में तेज धूप […]

लखनऊ में पारा गिरा, बढ़ीं सर्द हवाएं

Lucknow Weather Alert: लखनऊ में बढ़ी गुलाबी ठंड, हवा ‘खराब’ श्रेणी में; नवंबर में तापमान रहेगा सामान्य से अधिक

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है और गुलाबी ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।रात में सर्दी बढ़ गई और तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की संभावना है।

लखनऊ में सुबह छाई हल्की धुंध, AQI ‘खराब’ श्रेणी में

सोमवार सुबह लखनऊ में हल्की धुंध  छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर का औसत AQI सुबह के समय 160 दर्ज किया गया, जो ‘यलो जोन’ में आता है।

शहर के विभिन्न इलाकों में AQI स्तर

  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र: 210 (सबसे खराब हवा)

  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 167

  • अलीगंज: 160

  • लालबाग: 158

  • गोमतीनगर: 135

  • कुकरैल: 130

शहर के 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 160 रहा, जबकि सोमवार शाम लखनऊ का कुल AQI 173 दर्ज किया गया, जो ‘खराब श्रेणी’ में शामिल है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.