• Home  
  • दिवाली 20 को, गोवर्धन पूजा 22 को — जानें 21 अक्टूबर का महत्व
- पर्व-त्यौहार - लाइफस्टाइल

दिवाली 20 को, गोवर्धन पूजा 22 को — जानें 21 अक्टूबर का महत्व

Diwali 2025: 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली, जानें 21 अक्टूबर को क्यों नहीं है कोई त्योहार और कब होगी गोवर्धन पूजा दिवाली का पर्व नजदीक है और इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (Dhanteras 2025) से इसकी शुरुआत हो रही है।आमतौर पर दीपोत्सव पांच दिनों का त्योहार होता है,लेकिन इस साल तिथि के बदलाव […]

दिवाली 20 को, गोवर्धन पूजा 22 को — जानें 21 अक्टूबर का महत्व

Diwali 2025: 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली, जानें 21 अक्टूबर को क्यों नहीं है कोई त्योहार और कब होगी गोवर्धन पूजा

दिवाली का पर्व नजदीक है और इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (Dhanteras 2025) से इसकी शुरुआत हो रही है।आमतौर पर दीपोत्सव पांच दिनों का त्योहार होता है,लेकिन इस साल तिथि के बदलाव के कारण यह छह दिनों का उत्सव बन गया है।लोगों में यह भ्रम था कि दिवाली 20 या 21 अक्टूबर में से किस दिन मनाई जाएगी,अब पंचांग के अनुसार यह स्पष्ट हो गया है कि दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाई जाएगी।

क्यों 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी दिवाली

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, दिवाली की रात अमावस्या तिथि निशीथ व्यापिनी (पूरी रात रहने वाली) होनी चाहिए।
ऐसे में महानिशा पूजा, लक्ष्मी पूजा  और प्रदोष काल दीपदान सभी 20 अक्टूबर की रात को संयोग बनाते हैं।इसीलिए इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर की शाम से रात तक रहेगा।

21 अक्टूबर को क्यों नहीं है कोई त्योहार?

हालांकि 21 अक्टूबर को भी सुबह से शाम तक अमावस्या तिथि रहेगी,फिर भी इस दिन कोई त्योहार नहीं होगा।ऐसा इसलिए क्योंकि गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) अमावस्या के तुरंत बाद पड़ने वालीशुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि में मनाई जाती है,और इस बार वह 22 अक्टूबर को है।इसलिए 21 अक्टूबर को न तो दिवाली होगी, न ही गोवर्धन पूजा।

2022 में भी बनी थी ऐसी स्थिति

ऐसा ही संयोग साल 2022 में भी बना था।उस वर्ष दिवाली के दिन सूर्य ग्रहण लगने से पूजा का समय प्रभावित हुआ था।24 अक्टूबर 2022 को दिवाली, 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा मनाई गई थी।यानी उस साल भी दिवाली के अगले दिन नहीं, बल्कि तीसरे दिन गोवर्धन पूजा हुई थी।

इस बार का दिवाली कैलेंडर (Diwali Calendar 2025)

  • धनतेरस: 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

  • नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली: 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)

  • दिवाली / लक्ष्मी पूजा: 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

  • अमावस्या जारी: 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)

  • गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

  • भाई दूज: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.