• Home  
  • Breaking News: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज, मेदांता में भर्ती
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर

Breaking News: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज, मेदांता में भर्ती

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती – जानिए पूरी रिपोर्ट लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें  Brain Hemorrhage हुआ है और फिलहाल उनका इलाज […]

Breaking News: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज, मेदांता में भर्ती

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हेमरेज, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती – जानिए पूरी रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें  Brain Hemorrhage हुआ है और फिलहाल उनका इलाज लखनऊ के Medanta Hospital Lucknow में चल रहा है।

3 अक्टूबर की रात बिगड़ी तबीयत

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नींद की दवा लेकर सोए थे। सुबह उठने पर उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। 4 अक्टूबर को हुई MRI जांच में डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इसका असर उनके एक हाथ और एक पैर पर पड़ा है।

मानसिक तनाव बना वजह

परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि मंत्री पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव  में थे, जिसके चलते यह स्वास्थ्य समस्या सामने आई।

राहुल गांधी के दौरे के दौरान हुए थे चर्चा में

10 सितंबर को जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे थे, तब मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे और “राहुल वापस जाओ” के नारे लगाए थे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई थी। तभी से वह लगातार राजनीतिक तनाव में बताए जा रहे हैं।

राजनीतिक सफर: कांग्रेस से बीजेपी तक

  • 2010: कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत और पहली बार MLC बने।

  • 2016: दूसरी बार एमएलसी बने।

  • 2018: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

  • 2019: बीजेपी ने उन्हें सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली सीट से मैदान में उतारा, जहां वह 1.67 लाख वोटों से हार गए।

  • 2022: दोबारा एमएलसी बने और योगी सरकार में मंत्री बनाए गए।

  • 2024 लोकसभा चुनाव: उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ फिर से रायबरेली से चुनाव लड़ा, लेकिन 3.90 लाख वोटों से पराजित हुए।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.