Sonam Wangchuk Arrest: पत्नी SC पहुंचीं
लद्दाख में हाल ही हुए Gen-Z Protest और हिंसा के बाद गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजलि आंगमो सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है।
NSA लगाने पर पत्नी ने उठाए सवाल
गीतांजलि आंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि वांगचुक पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाना पूरी तरह गलत है और यह नियमों का उल्लंघन है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें अब तक हिरासत आदेश की कॉपी भी नहीं मिली है।
हिरासत आदेश न मिलने को बताया कानून का उल्लंघन
पत्नी का कहना है कि हिरासत आदेश की प्रति न मिलना सीधा कानून का उल्लंघन है। इसके अलावा, गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका अपने पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य मांग: रिहाई और NSA हटाना
गीतांजलि आंगमो की याचिका में मुख्य मांगों में Sonam Wangchuk की तत्काल रिहाई और उन पर लगाया गया NSA हटाने की अपील शामिल है।
WhatsApp
Facebook
X
Threads








