• Home  
  • प्रेमिका के नाबालिग बेटे से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

प्रेमिका के नाबालिग बेटे से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के ठाकुरगंज में दरिंदे आशिक ने 12 साल के बेटे के साथ की घिनौनी हरकत, प्राइवेट पार्ट का कराया जबरन ऑपरेशन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपड़े के व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने अपनी प्रेमिका के […]

नाबालिग अपराध आरोपी गिरफ्तार पुलिस जांच

लखनऊ के ठाकुरगंज में दरिंदे आशिक ने 12 साल के बेटे के साथ की घिनौनी हरकत, प्राइवेट पार्ट का कराया जबरन ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपड़े के व्यापारी मंजूर हसन उर्फ सैफी ने अपनी प्रेमिका के 12 साल के बेटे के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसके प्राइवेट पार्ट का जबरन ऑपरेशन भी करवाया। यही नहीं, आरोपी व्यापारी बच्चे से अपने प्राइवेट पार्ट की मालिश भी करवाता था। अब इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार का जाल बना हैवानियत का खेल

पीड़ित पिता की शिकायत के अनुसार, उनकी पत्नी सआदतगंज में कपड़े की दुकान चलाती थी। दुकान पर अक्सर कपड़ा व्यापारी मंजूर हसन आता-जाता था। उसकी मीठी बातों में आकर महिला अपने बेटे के साथ उसके साथ रहने लगी। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ घिनौनी हरकतें शुरू कर दीं।

बेटे ने बयां की आपबीती, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी बेटे से गंदे काम करवाता था और उसके बाद मासूम के गुप्तांग का जबरन ऑपरेशन भी कराया। परेशान बच्चा किसी तरह भागकर पिता के पास पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मंजूर हसन को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.