लखनऊ में एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 775 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से DCM में गांजे की खेप लेकर आया था। पुलिस के अनुसार इस खेप को लखनऊ और रायबरेली में खपाने की योजना थी।
नगराम मोड़ के पास तस्कर गिरफ्तार
संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कौशल कुमार (22) निवासी मुरादपुर, थाना बिंदकी, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
775 किलो गांजा
एक DCM वाहन
दो मोबाइल फोन
210 रुपये नकद बरामद किए हैं।
31 बोरियों में छिपाकर लाई गई थी खेप
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बोरियों में छिपाकर गांजा लाया था। पुलिस को वाहन से 31 बोरियां मिलीं, जिनमें पैकेट बनाकर करीब 775 किलो गांजा रखा गया था।आरोपी ने बताया कि DCM समरजीत उर्फ सोनू गुप्ता की है, जिसने उड़ीसा में गांजे की खेप लोड कराई थी। लखनऊ तक गांजा पहुंचाने के लिए आरोपी को 50 हजार रुपये दिए गए थे।
Lucknow-Rae Bareli में खपाने की थी योजना
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा
नगराम के मयंक गुप्ता
रायबरेली के रविंद्र जायसवाल
हुसैनगंज के सैय्यद दावर अलवी को सप्लाई किया जाना था।
अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका सामने आई है। एसटीएफ अब आरोपी द्वारा बताए गए अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।







