उत्तर प्रदेश के संभल जिले में Kanwar Yatra से जुड़ा मामला चर्चा में है। बुर्का पहनकर कांवड़ लाने और महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने वाली Tamanna Malik को सोशल मीडिया पर जान से मारने और जिंदा जलाने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है।
तमन्ना ने अपने पति Aman Tyagi के साथ असमोली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार से कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक
संभल के बदनपुर बसई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक 14 फरवरी को अपने पति के साथ बुर्का पहनकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटी थीं।15 फरवरी को उन्होंने संभल के Kshemnath Tirth में शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और दही से अभिषेक किया। इस दौरान तीर्थ के महंत Bal Yogi Deenanath भी मौजूद थे।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद महंत ने आत्मरक्षा के लिए उन्हें तलवार भेंट की थी।
सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियां
तमन्ना मलिक का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी तत्व उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने व जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं।उनका कहना है कि वह खुद और उनके बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अब जो भी धमकी मिलेगी, उसका सबूत पुलिस को दिया जाएगा।
पुलिस ने दर्ज की FIR
असमोली थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत पत्र के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।संभल के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर टीम भी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल में जुटी है।








