• Home  
  • UP Double Murder: दिव्यांग मां-बेटे की हत्या की खौफनाक कहानी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UP Double Murder: दिव्यांग मां-बेटे की हत्या की खौफनाक कहानी

UP Double Murder: पड़ोसी ने दिव्यांग मां-बेटे की हत्या की, दुष्कर्म के बाद दिया वारदात को अंजाम राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले एक […]

UP Crime: दो बीवी, 18 बच्चे, प्रेमिका से मिलने गए पूर्व प्रधान की हत्या

UP Double Murder: पड़ोसी ने दिव्यांग मां-बेटे की हत्या की, दुष्कर्म के बाद दिया वारदात को अंजाम

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में मां-बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म होने के भी प्रमाण मिले हैं। डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा और कपड़े सुरक्षित रख लिए हैं।

महिला के दृष्टिबाधित बेटे की मौत गला दबाने और पानी में डुबाने से हुई। आशंका है कि आरोपी ने पहले युवक का गला दबाया और फिर उसे पानी भरे टब में धकेल दिया।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिया। फुटेज में उसके कपड़े भी गीले नजर आए, जिससे जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिला है।

बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की

जांच में सामने आया कि घटना के समय महिला फोन पर अपने रिश्तेदार से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और महिला के साथ बदसलूकी करने लगा।

मां की चीख सुनकर दृष्टिबाधित बेटा आरोपी से भिड़ गया और उसने काफी संघर्ष किया, लेकिन आरोपी के सामने वह टिक नहीं सका। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

फाड़ दिए थे महिला के कपड़े

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ दरिंदगी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म के बाद उसने महिला की हत्या कर दी और शव पर कंबल डालकर फरार हो गया।

वारदात के बाद गांव छोड़कर फरार

घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने उसके करीबी लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है।

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इलाके में फैली दहशत

सोमवार शाम हुई इस डबल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.