महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी फरमान खान से इंटरफेथ शादी और उससे जुड़ा मोनालिसा उम्र विवाद है। सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर मोनालिसा की सही उम्र क्या है और क्या उनकी शादी कानूनी रूप से वैध है।
मामला तब गरमाया जब मोनालिसा ने परिवार की जानकारी के बिना केरल में फरमान खान के साथ रजिस्ट्रार मैरिज कर ली। शादी के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि मोनालिसा अभी 18 साल की नहीं हुई हैं और संभवतः नाबालिग हैं।
फरमान खान ने कहा- मोनालिसा बालिग हैं
इन आरोपों को खारिज करते हुए फरमान खान ने कहा कि मोनालिसा पूरी तरह बालिग हैं। उन्होंने बताया कि शादी कानूनी प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई है, जो बिना बालिग हुए संभव नहीं है।फरमान ने यह भी कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में दर्ज उम्र के मुताबिक मोनालिसा 18 साल से अधिक की हैं। खुद मोनालिसा ने भी फरमान की बातों का समर्थन किया।
पुराना वीडियो बना विवाद की वजह
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स इस दावे को मानने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, 2025 के महाकुंभ के दौरान मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को 16 साल की बता रही हैं।वीडियो में एक रिपोर्टर के सवाल पर मोनालिसा कहती हैं कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है और वह अभी सिर्फ 16 साल की हैं, इसलिए शादी नहीं कर सकतीं।
बंजारा समुदाय की परंपरा का भी किया था जिक्र
उस वीडियो में मोनालिसा ने यह भी कहा था कि उनके बंजारा समुदाय में शादी परिवार की सहमति से होती है। उन्होंने बताया था कि उनके समुदाय में लड़कियां अपनी मर्जी से शादी नहीं करतीं, बल्कि माता-पिता की पसंद से ही विवाह होता है।
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
मोनालिसा का यह पुराना बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। यूजर्स का कहना है कि अगर 2025 में उनकी उम्र 16 साल थी, तो 2026 में वह सीधे 18 साल से ज्यादा कैसे हो सकती हैं।इसी वजह से अब Monalisa Marriage Controversy सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोग उनकी वास्तविक उम्र को लेकर बहस कर रहे हैं।
पिता ने बताया साजिश
वहीं मोनालिसा के पिता ने इस पूरे मामले को परिवार के खिलाफ साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी को बहकाया गया है और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि मोनालिसा परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं और इस शादी का विरोध कर रहे हैं।








