Badshah पर FIR दर्ज, टटीरी सॉन्ग विवाद में एक्शनBadshah पर FIR दर्ज, टटीरी सॉन्ग विवाद में एक्शन

पंजाबी और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह (Badshah) एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘टटीरी’ को लेकर कड़ा कदम उठाते हुए FIR दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने उन्हें देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए Look Out Circular (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

गाने के वीडियो और बोल पर उठे सवाल

विवाद तब बढ़ा जब गाने के वीडियो और बोल को समाज, खासकर स्कूली बच्चों और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया। शिकायत के मुताबिक वीडियो में कुछ ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने नकारात्मक और अनुचित संदेश देने वाला माना है।

वीडियो में कथित तौर पर स्कूल यूनिफॉर्म पहनी नाबालिग लड़कियों को पढ़ाई छोड़कर भागते हुए दिखाया गया है, जिसे पुलिस ने शिक्षा व्यवस्था के प्रति गलत संदेश देने वाला बताया है।

‘बादशाला’ शब्द पर भी आपत्ति

पुलिस के अनुसार गाने में ‘बादशाला’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे स्कूल जैसे पवित्र संस्थान के माहौल को मजाकिया और गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके अलावा गाने में महिलाओं और लड़कियों के लिए अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।

बादशाह पर दर्ज हुआ केस

हरियाणा पुलिस के अनुसार 6 मार्च को पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर पुलिस स्टेशन में बादशाह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

उन पर निम्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296

  • महिलाओं का अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 3 और 4

पुलिस अब बादशाह की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है और उन्हें जल्द पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

हरियाणा पुलिस का सोशल मीडिया पोस्ट

हरियाणा पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि आपत्तिजनक गीत ‘Tatiri’ मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि:

  • बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है

  • Look Out Circular जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है

  • आरोपी को पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है

  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं

यूट्यूब से हटवाया गया गाना

पुलिस ने विवादित गाने को YouTube से हटवा दिया है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस भेजकर इस गाने से जुड़ी रील्स और शॉर्ट वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं।हरियाणा पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस गाने से जुड़ी रील बनाता है या वीडियो शेयर करता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *