• Home  
  • Lucknow: बेटे के हाथों पिता की हत्या, आरोपी फरार
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

Lucknow: बेटे के हाथों पिता की हत्या, आरोपी फरार

Lucknow Crime: मोहनलालगंज में बेटे ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या, आरोपी फरार लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार […]

Lucknow Murder: युवक की गला रेतकर हत्या, दोस्तों पर शक

Lucknow Crime: मोहनलालगंज में बेटे ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या, आरोपी फरार

लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजेहटा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। गुस्से में बेटे ने लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर अपने ही पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामकरण (45) के रूप में हुई है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे पर हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए बेटे ने घर में रखी लाठी उठाकर पिता के सिर पर कई वार कर दिए।

सिर पर वार से मौके पर मौत

लाठी के जोरदार वार से रामकरण गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।वारदात के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.