• Home  
  • CM योगी की मां पर टिप्पणी: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR
- उत्तरप्रदेश

CM योगी की मां पर टिप्पणी: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर 83 थानों में FIR बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले में बलरामपुर जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर […]

CM योगी की मां पर टिप्पणी: बिहार के मौलाना पर 83 थानों में FIR

CM Yogi: योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम पर 83 थानों में FIR

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मामले में बलरामपुर जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गोरखनाथ मठ स्थित कार्यालय पर जुटे और वहां से जुलूस निकालते हुए मैदागिन चौराहे पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसे पकड़ने या सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी।

लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में भी इस टिप्पणी को लेकर विरोध देखने को मिला। अटल चौराहे पर अनुराग तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन किया और मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे लखनऊ में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

कई जिलों में दर्ज हुई शिकायतें

मामले को लेकर प्रदेश के छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बीजेपी पदाधिकारियों ने भी विरोध जताया है। अब तक उत्तर प्रदेश के 83 थानों में मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी जा चुकी है।लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की टिप्पणी समाज में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस प्रशासन का कहना है कि बलरामपुर में दर्ज एफआईआर के साथ-साथ अन्य जिलों से मिली शिकायतों को भी संज्ञान में लिया जा रहा है।प्रशासन के अनुसार, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.