1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

Integral University: Result Back से MBBS छात्र ने दी जान

Integral University: Result Back से MBBS छात्र ने दी जान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित Integral University के हॉस्टल में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां MBBS फर्स्ट ईयर के एक छात्र (22) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हाल ही में आए MBBS फर्स्ट सेमेस्टर रिजल्ट में कई विषयों में बैक आने के कारण वह काफी तनाव में था।

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र का रहने वाला था और लखनऊ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले घोषित हुए रिजल्ट में एक विषय को छोड़कर लगभग सभी विषयों में बैक लग गई थी, जिसके बाद से वह काफी परेशान और मानसिक दबाव में था।

परिवार से की थी आखिरी बातचीत

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8 बजे छात्र ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि अगले दिन विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग आयोजित की जानी है। इस दौरान माता-पिता ने उसे समझाया और चिंता न करने की सलाह दी।

रूममेट के बाहर जाने के बाद हुई घटना

घटना के समय छात्र के रूममेट ने उसे मेस में खाना खाने चलने के लिए कहा, लेकिन उसने 10 मिनट बाद आने की बात कहकर उसे भेज दिया। जब रूममेट वापस कमरे में लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटका मिला छात्र

इसके बाद रूममेट ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। वार्डन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर Integral Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पुलिस और परिवार को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना एक बार फिर मेडिकल छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव और परीक्षा परिणाम के तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav

Popular Posts