• Home  
  • Lucknow News: तालाब में डूबे युवक की मौत, परिजनों का आरोप
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow News: तालाब में डूबे युवक की मौत, परिजनों का आरोप

Spread the love

Spread the loveLucknow News: लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा मजरा, रामदासपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय युवक अमृत लाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक अमृत लाल गुरु प्रसाद का बेटा था और उसी गांव का निवासी था। मछली पकड़ते समय हुई […]

Lucknow तालाब में डूबे युवक की मौत
Spread the love

Lucknow News: लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा मजरा, रामदासपुर गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय युवक अमृत लाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक अमृत लाल गुरु प्रसाद का बेटा था और उसी गांव का निवासी था।

मछली पकड़ते समय हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, अमृत लाल मंगलवार की शाम मछली पकड़ने के लिए तालाब पर गया था। इस दौरान जाल लगाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत डूबने से हुई है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हालांकि, परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि अमृत लाल की हत्या करके शव तालाब में फेंका गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के आरोपों को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी एंगल से पुलिस जांच की जा रही है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.