• Home  
  • Lucknow Rain Alert: लगातार बारिश से आज ऑरेंज अलर्ट जारी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Rain Alert: लगातार बारिश से आज ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ में आज लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मोहनलालगंज ब्लॉक के अघइया गांव में एक किसान का कच्चा घर गिर गया। दिन में हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने का […]

Lucknow Rain Alert Today Heavy Rain Orange Warning

लखनऊ में आज लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मोहनलालगंज ब्लॉक के अघइया गांव में एक किसान का कच्चा घर गिर गया।

दिन में हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा।

अधिकतम आर्द्रता 97% और न्यूनतम 88% दर्ज की गई। दिन में 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश के दौरान हजरतगंज चौराहे पर पानी भर गया।

विधानसभा भवन के ऊपर काले बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, Lucknow Rain Alert के चलते फिलहाल ऑरेंज अलर्ट जारी है और आने वाले घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.