• Home  
  • Lucknow Ganesh Utsav 2025: पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया पूजन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Ganesh Utsav 2025: पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया पूजन

Lucknow Ganesh Utsav 2025: पद्मिनी कोल्हापुरे पहुँचीं नवाबों के शहर, किया गणपति पूजन और लखनऊ फूड की तारीफ Lucknow Ganesh Utsav 2025: लखनऊ में गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। चौक स्थित राम मनोहर लोहिया लॉन में चल रहे गणेश उत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने विशेष […]

पद्मिनी कोल्हापुरे पहुँची नवाबों के शहर

Lucknow Ganesh Utsav 2025: पद्मिनी कोल्हापुरे पहुँचीं नवाबों के शहर, किया गणपति पूजन और लखनऊ फूड की तारीफ

Lucknow Ganesh Utsav 2025: लखनऊ में गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। चौक स्थित राम मनोहर लोहिया लॉन में चल रहे गणेश उत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने विशेष रूप से शिरकत की। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मराठी समाज की ओर से किया गया।

पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया गणपति पूजन और आरती

पद्मिनी कोल्हापुरे ने गणेशजी की आरती उतारी और लगभग डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहीं। उन्होंने दर्शकों को मराठी भाषा में संबोधित किया और अपनी सुपरहिट फिल्म प्यार झुकता नहीं का मशहूर गीत गुनगुनाया, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

Lucknow Food पर बोलीं पद्मिनी

कार्यक्रम में पद्मिनी ने कहा— “लखनऊ के पकवान इतने लजीज और वैराइटी से भरपूर हैं कि सालभर भी रोज नए-नए व्यंजन खाए जा सकते हैं। मुझे यहां की चाट, कबाब और बिरयानी बेहद पसंद है।”

पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस कार्यक्रम को खास बताते हुए कहा कि लखनऊ में गणेशोत्सव देखकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यहां महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की संस्कृति का संगम दिखाई देता है।

40 वर्षों से हो रहा है आयोजन

मराठी समाज के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार पाटिल ने बताया कि लखनऊ में गणेशोत्सव का यह 40वां साल है। पहले इसकी शुरुआत चौक चौराहे से हुई थी और अब यह बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के जरिए दो राज्यों के लोग आपस में जुड़ते हैं और संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.