• Home  
  • लखनऊ FIR: कानपुर दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ FIR: कानपुर दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

लखनऊ FIR: कानपुर दरोगा पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लखनऊ में कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज हुआ है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने दरोगा की पत्नी रूबी सिंह की तहरीर पर लखनऊ FIR दर्ज की है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि […]

लखनऊ पुलिस स्टेशन जहाँ दहेज उत्पीड़न की FIR दर्ज हुई।

लखनऊ FIR: कानपुर दरोगा पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप

लखनऊ में कानपुर के काका देव थाने में तैनात दरोगा के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज हुआ है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने दरोगा की पत्नी रूबी सिंह की तहरीर पर लखनऊ FIR दर्ज की है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि 10 लाख रुपए दहेज न देने पर दरोगा और उसकी मां लगातार प्रताड़ना करते थे।

शादी के बाद से शुरू हुआ दहेज उत्पीड़न

सरोजनी नगर निवासी रूबी की शादी वर्ष 2014 में कानपुर दरोगा विशाल सिंह से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने 6 लाख नकद, सोने की चेन, फ्रिज, टीवी और लाखों के घरेलू सामान दिए थे। इसके बावजूद पति और ससुरालवालों ने उन्हें दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

2015 में बेटे और 2021 में बेटी के जन्म के बाद हालात और बिगड़ गए। 2022 में विशाल सिंह को मृतक आश्रित कोटे से दरोगा की नौकरी मिली। पत्नी का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद उसका रवैया पूरी तरह बदल गया और उसने 10 लाख रुपए दहेज की मांग शुरू कर दी।

नींद की गोलियां देकर किया जाता था प्रताड़ित

रूबी ने बताया कि पति और सास अनीता मिलकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। खाने में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया जाता और कई बार भूखा भी रखा जाता। पति उनका फोन रिकॉर्ड करता और मायकेवालों से बात करने से रोकता था।

सितंबर 2023 में रूबी की मां उन्हें बेहोशी की हालत में कानपुर से लखनऊ लेकर आईं। तब से वह अपने मायके में तीन साल की बेटी के साथ रह रही हैं।

लखनऊ पुलिस कर रही जांच

रूबी का कहना है कि उन्हें कोई भरण-पोषण नहीं मिल रहा और दरोगा ने दूसरी शादी करने की धमकी भी दी है। फिलहाल लखनऊ FIR दर्ज होने के बाद सरोजनी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.