• Home  
  • लखनऊ शूटिंग: मायके में पत्नी को पति ने मारी गोली, 2 माह पहले निकाह
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ शूटिंग: मायके में पत्नी को पति ने मारी गोली, 2 माह पहले निकाह

लखनऊ: राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी। घटना जंबूरखाना इलाके की है, जहां शुक्रवार शाम हुई फायरिंग में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत […]

लखनऊ: राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी। घटना जंबूरखाना इलाके की है, जहां शुक्रवार शाम हुई फायरिंग में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर है और आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।

2 महीने पहले हुई थी शादी

घायल महिला की पहचान रशीदा के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो महीने पहले मछली मोहल्ला निवासी इस्लाम से हुई थी। आरोपी पति इस्लाम मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है और अमौसी में तंबाकू की कंपनी में काम करता है। शादी के बाद से दोनों कैसरबाग में किराए के मकान में रह रहे थे।

पत्नी ने पकड़ा था पति को दूसरी महिला के साथ

रशीदा की बहन आयशा ने बताया कि करीब एक महीने पहले रशीदा ने अपने पति इस्लाम को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद से वह नाराज होकर मायके जंबूरखाना में रहने लगी थी। इस्लाम लगातार उसे घर लौटने के लिए दबाव बना रहा था।

दो राउंड फायरिंग कर आरोपी फरार

शुक्रवार शाम आरोपी इस्लाम मायके पहुंचा और पत्नी को अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और इस्लाम ने देसी तमंचे से दो राउंड फायर कर दिए। गोली लगते ही रशीदा गंभीर रूप से घायल हो गई और आरोपी फरार हो गया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.