• Home  
  • लखनऊ निगम: चरणजीत बनीं उपाध्यक्ष, जल निकासी-सड़क विवाद
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ निगम: चरणजीत बनीं उपाध्यक्ष, जल निकासी-सड़क विवाद

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में भाजपा पार्षद चरणजीत गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने इसकी घोषणा की। चरणजीत गांधी मोतीलाल नेहरू वार्ड से लगातार दूसरी बार पार्षद बनी हैं। उनके पति राजू गांधी भी दो बार पार्षद रह चुके हैं। बैठक में कई अहम मुद्दे उठे। कार्यकारिणी सदस्य भृगुनाथ शुक्ला […]

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरणजीत जल निकासी और सड़क-स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर चर्चा करती हुई

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में भाजपा पार्षद चरणजीत गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने इसकी घोषणा की। चरणजीत गांधी मोतीलाल नेहरू वार्ड से लगातार दूसरी बार पार्षद बनी हैं। उनके पति राजू गांधी भी दो बार पार्षद रह चुके हैं।

बैठक में कई अहम मुद्दे उठे। कार्यकारिणी सदस्य भृगुनाथ शुक्ला ने खराब जल निकासी, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था ध्वस्त है और अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। इसी दौरान मेयर और पार्षद के बीच बहस भी हुई।

मेयर ने सफाई व्यवस्था पर आसियान देशों संगठन की तारीफ का हवाला दिया और कहा कि नगर निगम का सदन चलाना उनके अधिकार में है। कार्यकारिणी की यह बैठक उपाध्यक्ष चुनाव के बाद पहली बार पूरी हुई, जिसमें विकास कार्यों और योजनाओं पर प्रस्ताव पेश किए गए।

सड़क विवाद और जल निकासी पर गरमाी

बैठक में सड़क विवाद और जल निकासी सबसे अहम मुद्दे बने। बारिश के बाद सड़कों पर गिट्‌टी उखड़ने, अवैध पार्किंग, वेंडिंग जोन, सीवेज और स्ट्रीट लाइट खराब होने पर चर्चा हुई। VIP इलाकों की दुर्दशा पर भी सवाल उठे।

सड़क नामकरण और प्रस्ताव

  • वैज्ञानिक और अंतरिक्ष यात्री शुभ्रांशु शुक्ला के नाम पर सड़क का नामकरण किया जाएगा।

  • इंदिरा नगर सेक्टर-8 की सड़क का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्व. राम बक्श सिंह के नाम पर होगा।

  • विकास नगर सेक्टर-6 में पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा और हजरतगंज में स्व. जगदीश प्रसाद वाल्मीकि की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा गया।

अन्य फैसले

  • अवैध पार्किंग पर क्रेन से कार्रवाई

  • वार्डों और उद्यानों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर

  • वर्कशॉप शिफ्ट करने और उद्यान रखरखाव के टेंडर

  • म्यूटेशन चार्ज में अधिकतम ₹10,000 की कैपिंग को मंजूरी

PWD को सौंपा जाएगा मार्ग

बैठक में कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड का बसंत बिहार कॉलोनी से जुड़ा संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। पहले भी नगर निगम की सीमा के 29 मार्ग PWD को सौंपे जा चुके हैं।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.