• Home  
  • प्रयागराज: वकील की ड्रेस में हत्या आरोपी ने किया सरेंडर
- उत्तरप्रदेश - प्रयागराज

प्रयागराज: वकील की ड्रेस में हत्या आरोपी ने किया सरेंडर

प्रयागराज सोनार हत्या कांड: वकील की ड्रेस पहन कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा मुख्य हत्या आरोपी प्रेम पटेल प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में हुए सोनार अमन सोनी की हत्या मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस की तीन टीमों के लगातार छापेमारी के बावजूद मुख्य हत्या आरोपी प्रेम पटेल पुलिस को चकमा देकर कोर्ट […]

प्रयागराज कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर सरेंडर करता हत्या आरोपी

प्रयागराज सोनार हत्या कांड: वकील की ड्रेस पहन कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा मुख्य हत्या आरोपी प्रेम पटेल

प्रयागराज के मऊआइमा इलाके में हुए सोनार अमन सोनी की हत्या मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस की तीन टीमों के लगातार छापेमारी के बावजूद मुख्य हत्या आरोपी प्रेम पटेल पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंच गया। आरोपी ने वकील की ड्रेस (काली पैंट और सफेद शर्ट) पहनकर कचहरी में सरेंडर किया।

वकील ड्रेस में कोर्ट परिसर में बैठा रहा आरोपी

हत्या आरोपी प्रेम पटेल अपने वकीलों से पहले ही संपर्क में था। गुरुवार को वह वकीलों की भीड़ में कोर्ट परिसर पहुंचा और सीधे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिशा मिश्रा की अदालत में सरेंडर कर दिया। पेशी के बाद पुलिस ने आरोपी को तेजी से प्रिजन वैन में बैठाकर नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया।

30 सेकेंड में 15 बार चाकू मारकर सोनार की हत्या

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमन सोनी पर सिर्फ 30 सेकेंड में 15 बार चाकू से वार किए गए। सीने और गर्दन पर वार करने के बाद उसका गला रेतकर शव को नहर में फेंक दिया गया। इस दौरान प्रेम पटेल का हाथ भी जख्मी हो गया था, जिस पर पट्टी बंधी देखी गई।

रिश्तेदार युवती से अफेयर बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि अमन सोनी और आरोपी प्रेम पटेल की रिश्तेदार युवती के बीच अफेयर था। शादीशुदा होने के बाद भी अमन लगातार युवती से संपर्क करता रहा। इसी खुन्नस में प्रेम पटेल ने अपने दोस्तों शिवम पटेल और दीपेंद्र उर्फ देवदत्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पहले से जेल में बंद हैं दो आरोपी

हत्या कांड में शामिल शिवम पटेल और दीपेंद्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रेम पटेल ने उन्हें सिर्फ अमन से मिलने बुलाया था, लेकिन असल योजना हत्या की थी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.