• Home  
  • Ganesh Chaturthi 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि पूरी जानकारी
- पर्व-त्यौहार

Ganesh Chaturthi 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि पूरी जानकारी

देशभर में Ganesh Chaturthi 2025 बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में इस त्योहार की रौनक देखने लायक होती है। इस पर्व पर भक्त रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। घरों, मंदिरों और पंडालों में 10 दिनों तक गणपति की स्थापना कर श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। इस […]

Ganesh Chaturthi 2025 शुभ मुहूर्त

देशभर में Ganesh Chaturthi 2025 बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। खासकर महाराष्ट्र और गुजरात में इस त्योहार की रौनक देखने लायक होती है। इस पर्व पर भक्त रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करते हैं। घरों, मंदिरों और पंडालों में 10 दिनों तक गणपति की स्थापना कर श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान चारों ओर “गणपति बप्पा मोरिया” की गूंज सुनाई देती है।

Ganesh Chaturthi 2025 की तिथि:
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त दोपहर 01:54 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 27 अगस्त दोपहर 03:44 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल Ganesh Chaturthi 2025 का पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होगा, जो इस साल 6 सितंबर को पड़ रही है। 10 दिन पूजन के बाद भक्त गणपति से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए प्रतिमा का विसर्जन करते हैं।

गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त:
गणेश जी की स्थापना के लिए मध्याह्न काल सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि मान्यता है कि इसी समय गणपति का जन्म हुआ था। 27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से लेकर दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

Ganesh Chaturthi 2025 के शुभ योग:
इस बार गणेश चतुर्थी का दिन बेहद खास है। बुधवार को होने के कारण यह बहुत शुभ माना जा रहा है। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है: शुभ योग, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग। साथ ही, हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र भी रहेगा।

गणेश स्थापना विधि:
सबसे पहले एक साफ चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करते हुए गणेश जी का स्मरण करें। मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं। गणेश जी को मोदक, लड्डू, दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें। अंत में पूरे परिवार के साथ आरती करें और भक्तिभाव से पूजन संपन्न करें।

Ganesh Chaturthi 2025 को सही मुहूर्त और विधि के अनुसार मनाकर आप इस पवित्र त्योहार का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

अन्य खबरें पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.