• Home  
  • Asfiya Khan सोशल मीडिया स्टार की मौत: कौन थीं यह चर्चित इंफ्लुएंसर?
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Asfiya Khan सोशल मीडिया स्टार की मौत: कौन थीं यह चर्चित इंफ्लुएंसर?

Asfiya Khan Death: फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का दर्दनाक निधन, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा फेमस सोशल मीडिया स्टार और इंफ्लुएंसर असफिया खान का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पनवेल के पास एक भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया है। इस हादसे में असफिया खान के साथ चार अन्य लोग गंभीर रूप से […]

Asfiya Khan सोशल मीडिया स्टार

Asfiya Khan Death: फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का दर्दनाक निधन, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

फेमस सोशल मीडिया स्टार और इंफ्लुएंसर असफिया खान का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पनवेल के पास एक भीषण सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया है। इस हादसे में असफिया खान के साथ चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स ने उनकी याद में श्रद्धांजलि दी और उनके फोटो शेयर किए।

कैसे हुआ हादसा?

पनवेल तालुका पुलिस के अनुसार, टोयोटा अर्बन क्रूजर (गाड़ी नंबर UP 32 MU 2287) चला रहे ड्राइवर नूर आलम खान ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाकर नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर 3 से 4 बार पलटी खा गई और चकनाचूर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल असफिया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी।

कौन थीं असफिया खान?

असफिया खान लखनऊ की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर एक चर्चित इंफ्लुएंसर थीं। वह इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनाकर वायरल होती थीं और कई ब्रांड्स के साथ कॉलैब भी करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनकी 1,000 से अधिक पोस्ट हैं और उनके 2 लाख 33 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। असफिया सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती थीं और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

फॉलोअर्स ने दी श्रद्धांजलि

असफिया खान के निधन की खबर से उनके फॉलोअर्स और सोशल मीडिया यूजर्स गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। उनकी लास्ट पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भी लोगों ने दुख और संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.