• Home  
  • UP Crime News: प्रयागराज में STF ने मारा 4 लाख का इनामी बदमाश
- उत्तरप्रदेश - प्रयागराज

UP Crime News: प्रयागराज में STF ने मारा 4 लाख का इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी STF ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन, जिस पर 4 लाख रुपये का इनाम था, को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह कार्रवाई प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराज चौराहे के पास की गई। कैसे पकड़ा गया छोटू […]

Prayagraj Encounter News: STF kills AK-47 armed criminal with 4 lakh reward

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी STF ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन, जिस पर 4 लाख रुपये का इनाम था, को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह कार्रवाई प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराज चौराहे के पास की गई।

कैसे पकड़ा गया छोटू धनबादिया?

STF इंस्पेक्टर जेपी राय के अनुसार, आशीष रंजन मध्य प्रदेश के रास्ते प्रयागराज पहुंचा था। सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और टीम ने पहले से ही शिवराज चौराहे पर घेराबंदी कर रखी थी।

AK-47 से किया हमला, STF ने जवाबी फायरिंग की

जैसे ही आशीष बाइक से आता दिखा, STF ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही उसने गति तेज की और कुछ दूर जाकर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। STF टीम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। करीब 10 मिनट तक चली मुठभेड़ में 46 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें STF की ओर से 16 राउंड चलाई गईं।

फायरिंग के दौरान आशीष रंजन को गोली लग गई और वह वहीं खून से लथपथ गिर पड़ा। STF ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से बरामद हथियार

STF टीम ने मुठभेड़ स्थल से

  • एक AK-47 रायफल

  • एक पिस्टल

  • और 9MM के कई कारतूस बरामद किए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.