• Home  
  • लखनऊ में करंट से युवक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
- लखनऊ

लखनऊ में करंट से युवक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ करंट हादसा: काकोरी में बिजली पोल लगाते वक्त युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित काकराबाद गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो अशरफ खेड़ा […]

लखनऊ में बिजली करंट से युवक की मौत, ठेकेदार की लापरवाही का मामला

लखनऊ करंट हादसा: काकोरी में बिजली पोल लगाते वक्त युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र स्थित काकराबाद गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुरेन्द्र यादव के रूप में हुई है, जो अशरफ खेड़ा का निवासी था और बिजली के खंभे लगाने का काम करता था।

परिजनों का आरोप है कि बिजली आपूर्ति बंद किए बिना ही काम करवाया जा रहा था, जिससे सुरेन्द्र को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा शाम 5 बजे, सूचना मिली रात 8 बजे

मृतक के भाई शीलू यादव ने बताया कि हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ था, लेकिन परिजनों को इसकी सूचना रात 8 बजे दी गई। न तो सुरेन्द्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और न ही समय पर जानकारी दी गई।

ठेकेदार और बिजलीकर्मियों पर गंभीर आरोप

परिजनों ने ठेकेदार मोनू मौर्या उर्फ राज नारायण मौर्या और केदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, हादसे के बाद मौके से हाइड्रा ऑपरेटर फरार हो गया।

सात माह की गर्भवती पत्नी और टूटा परिवार

सुरेन्द्र की शादी को अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था और उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां घर पर रहती हैं। पूरा परिवार अब आर्थिक और मानसिक रूप से टूट गया है।

निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग

परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.